महिलाओं को उन्नति की विभिन्न संभावनाओं हेतु सक्षम बनाया


परियोजना प्रेरणा: महिला सशक्तिकरण के लिए एक पहल
‘प्रेरणा’ नामक परियोजना महिलाओं को कौशल और तकनीकों के साथ प्रशिक्षित करने की सम्भावना पर ध्यान देती है है, जो उन्हें आय पैदा करने में मदद देती है तथा सशक्तिकरण होता है।
महिलाओं को उन्नति की विभिन्न संभावनाओं हेतु सक्षम बनाया
‘प्रेरणा’ परियोजना इस विचार पर आधारित है कि महिलाएं अक्सर कृषि का अदृश्य चेहरा होती हैं। भारत में कृषि क्षेत्र में 10 करोड़ महिलाएं शामिल हैं, जिनमें कई लंबे समय तक खेतों में और खेतों के बाहर भी काम करती हैं लेकिन उनकी वास्तविक क्षमता का एहसास होना अभी बाकी है।
परियोजना प्रेरणा का उद्देश्य स्थायी समाधान के माध्यम से महिला किसानों के लिए आजीविका के अवसर पैदा करना है। प्रेरणा का प्रमुख उद्देश्य न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, बल्कि महिला किसानों में आत्मविश्वास जगाना भी है। ये कार्य समुदाय की जरूरतों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए एक सहभागी दृष्टिकोण के माध्यम से तैयार किए गए हैं। प्रमुख फोकस वाले क्षेत्र हैं
- मौजूदा महिला एसएचजी का गठन या समर्थन करना जिसके माध्यम से इन महिलाओं को बचत, उद्यमशीलता और तकनीकी कौशल विकसित करने, आय के अवसरों को बढ़ाने तथा अन्य और बहुत चीजों में प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाया गया है।
- महिलाओं को कृषि तकनीकों में प्रशिक्षण देना ‘प्रेरणा’ का दूसरा प्रमुख फोकस है। महिलाओं को डेयरी फार्मिंग और ऑर्गेनिक किचन गार्डन आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Gallery














